फर्रुखाबाद:प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस – Farrukhabad: Man Beaten To Death With Sticks And Clubs Following A Dispute Over A Love Affair

युवक की फाइल फोटो व मौके पर लगी भीड़
November 9, 2026

युवक की फाइल फोटो व मौके पर लगी भीड़
शमसाबाद थाना क्षेत्र के रामपुर जसू गांव में प्रेम प्रसंग के विवाद में 40 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम और क्षेत्राधिकारी ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
रामपुर जसू निवासी रजनेश राजपूत (40) पुत्र वीरेंद्र राजपूत विवाद के चलते कई महीनों से परिवार सहित फर्रुखाबाद में रह रहे थे। उनके पुत्र गुरवचन का गांव निवासी नेम सिंह के साढ़ू मूल निवासी थाना जहानगंज के गांव बरुआ नगला बा हाल निवासी रामपुर जसू धर्मेंद्र कुमार राजपूत की पुत्री साधना से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आठ माह पहले गुरबचन साधना को लेकर घर से चला गया था। बाद में पंचायत के जरिए साधना को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। करीब चार माह पूर्व साधना दोबारा गुरबचन के साथ चली गई। इसी रंजिश को लेकर 24 जून को भी नेम सिंह ने रजनेश पर रमापुर चौराहे पर हमला किया था, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी।
परिजनों के मुताबिक, मंगलवार रात करीब नौ बजे आरोपियों ने रजनेश के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। और भाई के घर भेज कर वापस गई थी युवक के भाई अमोल ने आरोप लगाया कि नेम सिंह, उसकी पत्नी नाम ना मालूम और और साडू धर्मेंद्र, उसकी पत्नी रजनी ब चार अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर भाई को पीटा और परिवार को धमकाया। मारपीट के बाद रजनेश घर में बेहोश की हालत में थे सुबह हेंडपम के पास उनका शव मिला। सुबह करीब 6:30 बजे अमोल ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। रजनेश की पत्नी आरती, पुत्र गुरवचन, गोलू पुत्री, दीक्षा और दिव्या का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया अभी मौखिक सूचना मिली है तहरीरमिलने पर कोई कार्रवाई की जाएगी।
November 13, 2026
फोटो-26, बोरिंग मिस्त्री दीपक का फाइल फोटो। फोटो-27, घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करती फॉरेसिंक टीम। संवाद – पहले युवती को गला दबा मरा समझकर छोड़ा, फिर युवक पर किया प्रहार – घटना के बाद पिता ने ही पुलिस को फोन कर युवती के गायब होने की दी सूचना संवाद न्यूज एजेंसी फर्रुखाबाद/जहानगंज। क्षेत्र के गांव […]
November 13, 2026
फोटो-08, जीआरपी चौकी के पीछे घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते सीओ, इंस्पेक्टर व लगी भीड़। संवाद फोटो-09, घटनास्थल पर मौजूद जितेंद्र के परिजन। संवाद -दीवाली पर दिल्ली से ससुराल आया था, चेहरे और नाक पर मिले चोट के निशान संवाद न्यूज एजेंसी कायमगंज। जीआरपी चौकी की बाउंड्रीवॉल के पीछे बृहस्पतिवार सुबह सड़क किनारे औंधे मुंह […]
November 13, 2026
– 25 नवंबर से शुरू होगा दूसरा सीजन, छह टीमों के मालिक चुनेंगे खिलाड़ी – जिले के साथ ही प्रदेश के दूसरे जनपदों के क्रिकेटरों को भी मिलेगा मौका संवाद न्यूज एजेंसी फर्रुखाबाद। टी-20 लीग के दूसरे सीजन के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 17 नवंबर को होगा। सेंट्रल जेल चौराहे के पास स्थित एनआर पैलेस […]
