फुटबॉल:यूरो 2016 में इंग्लैंड को हराने वाली आइसलैंड टीम के इंगवार जोनसन का निधन, 37 की उम्र में ली अंतिम सांस – Former Iceland Goalkeeper Ingvar Jónsson Dies At 37, Was Part Of Euro 2016 Squad

फुटबॉल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : Adobestock
November 27, 2026

फुटबॉल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : Adobestock
आइसलैंड फुटबॉल टीम के पूर्व गोलकीपर इंगवार जोनसन का 37 साल की उम्र में निधन हो गया। वह 2016 में हुए यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप (यूरो 2016) में आइसलैंड की टीम का हिस्सा थे। इसी टूर्नामेंट में आइसलैंड ने प्री-क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। जोनसन के निधन की जानकारी उनके पूर्व क्लब विकिंगुर ने गुरुवार को दी। क्लब के मुताबिक, उन्होंने बुधवार 25 नवंबर को अपने परिवार और करीबियों के बीच अंतिम सांस ली। हालांकि, क्लब ने उनके निधन का कारण नहीं बताया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जोनसन को इसी साल कैंसर होने का पता चला था।
क्लब ने जताया दुख
जोनसन के निधन पर उनके पूर्व क्लब विकिंगुर ने गहरा दुख व्यक्त किया। क्लब की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘हमें अपने प्रिय दोस्त और साथी खिलाड़ी इंगवार जोनसन के निधन की खबर देते हुए बेहद दुख हो रहा है। उनका निधन बुधवार 25 नवंबर को अपने प्रियजनों के बीच हुआ। क्लब और विकिंगुर परिवार इस मुश्किल समय में उनके परिवार और करीबियों के साथ खड़ा है।’
यूरो 2016 में आइसलैंड की ऐतिहासिक जीत का हिस्सा थे
इंगवार जोनसन 2016 में फ्रांस में आयोजित यूरोपीय चैंपियनशिप के लिए आइसलैंड की टीम में शामिल थे। हालांकि, उन्हें टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला और वह बतौर अनयूज्ड सब्स्टीट्यूट टीम का हिस्सा रहे। इस टूर्नामेंट में आइसलैंड ने फुटबॉल जगत को चौंकाते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। यह यूरोपीय चैंपियनशिप के इतिहास के सबसे बड़े उलटफेरों में से एक माना जाता है। हालांकि, क्वार्टर फाइनल में आइसलैंड को मेजबान फ्रांस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
यूईएफए ने भी दी श्रद्धांजलि
यूरोपीय फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था यूईएफए ने भी इंगवार जोनसन के निधन पर शोक व्यक्त किया। यूईएफए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उनके परिवार, दोस्तों और पूर्व साथियों के प्रति संवेदना जताई। यूईएफए ने अपने संदेश में कहा कि इस मुश्किल समय में उसकी संवेदनाएं जोनसन के परिवार और करीबियों के साथ हैं।
November 29, 2026
भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में चीन को 3-1 से हराया। इस जीत के साथ टीम ने इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में रिकॉर्ड चौथी बार खिताब अपने नाम किया। वहीं, जापान ने रिसा सासाकी की हैट्रिक के साथ मलयेशिया को 5–2 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। दीपिका ने […]
November 28, 2026
गुकेश बनाम सिंदारोव – फोटो : FIDE/Lichess/PTI विस्तार विश्व शतरंज चैंपियनशिप में मौजूदा चैंपियन डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी जंग लगातार रोमांचक होती जा रही है। शुक्रवार को खेले गए चौथे गेम में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसके साथ ही चैंपियनशिप में लगातार […]
November 28, 2026
त्रीसा-गायत्री – फोटो : IANS विस्तार सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। गत चैंपियन त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद के साथ युवा खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने भी फाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में दोनों भारतीय जोड़ियों और खिलाड़ियों […]
