शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बदायूं:मंदिर के पास जमीन पर पट्टे का विरोध, पैमाइश से भड़के महंत, समाधि के लिए गड्ढे में बैठे – Mahant Sits In Pit For Samadhi Protest Against Lease Of Land Near The Temple In Budaun
बदायूं

बदायूं:मंदिर के पास जमीन पर पट्टे का विरोध, पैमाइश से भड़के महंत, समाधि के लिए गड्ढे में बैठे – Mahant Sits In Pit For Samadhi Protest Against Lease Of Land Near The Temple In Budaun

November 1, 2026


mahant sits in pit for samadhi protest against lease of land near the temple in budaun

महंत को रोकने का प्रयास करते पुलिसकर्मी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र के लभारी गांव में रामजानकी मंदिर के बराबर स्थित जमीन को लेकर को विवाद गहरा गया। शनिवार को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में लेखपाल और कानूनगो ने पट्टे की भूमि की पैमाइश की तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। विरोध में महंत प्रयागदास ने जीवित समाधि लेने की घोषणा कर दी। रविवार को समाधि के लिए गड्ढे में बैठ गए। 

ग्रामीणों के मुताबिक, रामजानकी मंदिर के बराबर की यह भूमि चकबंदी से पहले वर्ष 2001 में मंदिर की मानी जाती थी। मंदिर परिसर से जुड़ी इस जमीन पर लंबे समय से धार्मिक आयोजन, मेला और नखासा लगता रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि भूमि पर मंदिर का ही कब्जा और उपयोग रहा है। बाद में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान गाटा संख्या बदलने के बाद जमीन पर पट्टे कर दिए गए। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X