रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बदायूं:सफाई कर्मी की मौत पर फूटा आक्रोश, परिवार ने थाने के सामने रखा अस्थि कलश, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग – Victim Family Expressed Anger Over Sanitation Worker Death Protest Outside Police Station In Budaun
बदायूं

बदायूं:सफाई कर्मी की मौत पर फूटा आक्रोश, परिवार ने थाने के सामने रखा अस्थि कलश, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग – Victim Family Expressed Anger Over Sanitation Worker Death Protest Outside Police Station In Budaun

November 25, 2026


victim family expressed anger over sanitation worker death protest outside police station in budaun

थाने के सामने धरने पर बैठीं पीड़ित परिवार की महिलाएं
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं में सफाई कर्मी सोनू की मौत के मामले में बुधवार को परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। मृतक की मां और पत्नी समेत परिवार की कई महिलाएं सिविल लाइंस थाने पहुंची और थाने का घेराव कर विरोध जताया। महिलाओं ने जिम संचालक और उसके साथियों पर सोनू की हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उनसे दो दिन का समय मांगा। इसके बाद महिलाएं धरना प्रदर्शन समाप्त कर चली गई।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नेकपुर निवासी सोनू (22 वर्ष) नगर पालिका में सफाईकर्मी थे। परिजनों का आरोप है कि 18 नंवबर को जिम में जिम संचालक और उसके साथियों ने सोनू के साथ मारपीट की थी। सोनू के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। इसके बाद सोनू वहां से चला गया। रात करीब 10 बजे बरेली-मथुरा हाईवे पर आरिफपुर नवादा के पास उसका शव पड़ा मिला। मौके पर बाइक भी पड़ी थी। 

परिजनों ने जिम में हुई मारपीट को सोनू की मौत की वजह बताते हुए हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोटों के निशान मिलने की बात भी सामने आई थी। मृतक की मां शंकुतला की तहरीर पर पुलिस ने जिम संचालक समेत दो नामजद और अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया था। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X