Farrukhabad News:रावण का वध होते ही गूंजा जय श्रीराम – Farrukhabad News
कंपिल। गांव त्यौरखास में आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में अंतिम दिन रावण वध, राम को राजगद्दी का भावपूर्ण मंचन किया गया। रावण का वध होते ही जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
रामलीला में दिखाया गया प्रभु श्रीराम ने युद्धभूमि में सर्परूपी 30 बाणों को एक साथ छोड़ा। इससे रावण के 10 शीश, 20 भुजाएं कटकर जमीन पर गिर पड़ी। बिना सिर, बिना भुजाओं का उसका शरीर पृथ्वी पर डोलने लगा। धरती की तरफ गिरते शरीर पर प्रभु श्रीराम ने दो टुकड़ों में विभाजित कर दिया। अंतिम समय प्रभु के नाम का स्मरण किया। लंका विजय के बाद विभीषण को राजगद्दी सौंपकर वह अयोध्या चले आए। जहां दीप जलाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। अयोध्या के आसन पर राम लला विराजमान हो गए। इस तरह रामलीला का समापन किया गया। इस दौरान सुलक्षण पांडेय, सचिन पांडेय, पप्पन पांडेय, राजेश सैनी, बिट्टू वकील, शिवशंकर दुबे, गेंदालाल दुबे, चुन्नी लाल दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
