बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बरेली में बढ़े 31706 वोटर:17 से 16 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां, चार दिन चलेगा विशेष अभियान – 31706 New Voters Added To Bareilly Electoral Roll
बरेली

बरेली में बढ़े 31706 वोटर:17 से 16 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां, चार दिन चलेगा विशेष अभियान – 31706 New Voters Added To Bareilly Electoral Roll

November 18, 2026


31706 new voters added to Bareilly electoral roll

रिठौरा में मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 अभियान शुरू हो गया है। मंगलवार को बरेली जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों की एकीकृत मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया, जिसमें 31,706 नए मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। इनमें 14,534 पुरुष और 17,168 महिला मतदाता हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, हटवाने और संशोधन कराने के लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा। 

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद चार जनवरी को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X