रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बरेली में हादसा:बीसलपुर सड़क पर ओवरटेक करते समय सामने से आई अर्टिगा से भिड़ी बस, दो नेपाली युवकों की मौत – Bus Collided With An Oncoming Ertiga While Attempting To Overtake On Bisalpur Road In Bareilly
बरेली

बरेली में हादसा:बीसलपुर सड़क पर ओवरटेक करते समय सामने से आई अर्टिगा से भिड़ी बस, दो नेपाली युवकों की मौत – Bus Collided With An Oncoming Ertiga While Attempting To Overtake On Bisalpur Road In Bareilly

November 23, 2026


Bus collided with an oncoming Ertiga while attempting to overtake on Bisalpur road in Bareilly

क्षतिग्रस्त कार

विस्तार

यूपी के बरेली जिले के बीसलपुर मुख्य मार्ग पर अहरौला गांव के पास रविवार देर रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार निजी बस ने ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही अर्टिगा कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद अर्टिगा पीछे चल रही दूसरी कार से भी जा भिड़ी। दुर्घटना में अर्टिगा सवार नेपाल के बाजुरा निवासी अर्जुन कामी (36) और चेतराज (35) की मौत हो गई। अर्टिगा चालक दिल बहादुर राणा गंभीर रूप से घायल हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से बरेली के अस्पताल भिजवाया। रास्ते में अर्जुन कामी और चेतराज ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं अर्टिगा चालक दिल बहादुर राणा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे में अर्टिगा में सवार अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। पीछे से टकराई दूसरी कार में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं। पुलिस के मुताबिक दोनों वाहनों में सवार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर जाम और अफरा-तफरी का माहौल रहा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X