गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बलौदाबाजार प्रवास पर रहेंगे सीएम साय:आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनाएंगी काला दिवस, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास? – Cm Vishnudeo Sai Balodabazar Visit, Read Here Today Programs, Raipur Morning News
रायपुर

बलौदाबाजार प्रवास पर रहेंगे सीएम साय:आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनाएंगी काला दिवस, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास? – Cm Vishnudeo Sai Balodabazar Visit, Read Here Today Programs, Raipur Morning News

November 19, 2026


छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज 19 नवंबर को रायपुर और बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे रायपुर के महालेखाकार आवासीय परिसर स्थित सामुदायिक भवन पहुंचेंगे। यहां वे ऑडिट पखवाड़ा-2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 12:15 बजे नवा रायपुर स्थित एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3’ में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री साय दोपहर 1:40 बजे हेलीकॉप्टर से बलौदाबाजार जिले के लिए रवाना होंगे। 2:05 बजे ग्राम सुहेला के दुर्गा मैदान पहुंचकर वहां आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 3:15 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 3:40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे और 3:50 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रायपुर प्रवास पर 

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर बुधवार रात राजधानी पहुँचे। श्री मौर्य इस दौरान रायपुर में आयोजित विभिन्न संगठनात्मक बैठकों और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य 19 नवंबर सुबह 11:15 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के प्रथम सत्र को सम्बोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का द्वितीय एवं समापन सत्र आयोजित होगा। वे शाम को विभिन्न सामाजिक बैठकों में हिस्सा लेंगे। दोपहर 3:30 बजे रायपुर के बेबीलॉन इंटरनेशनल होटल में आयोजित छत्तीसगढ़ सेन समाज के दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5 बजे रायपुर स्थित प्रेमलता निषाद के निवास पर निषाद समाज के सदस्यों से भेंट-मुलाकात और चाय पर चर्चा करेंगे। शाम 6 बजे प्रदेश कार्यालय में पिछड़ा वर्ग के नेताओं तथा कुर्मी एवं पटेल समाज के प्रतिनिधिमण्डल से मुलाकात करेंगे। मौर्य गुरुवार की रात को नई दिल्ली लौट जाएंगे।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज 

प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आयोजन 19 नवंबर को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आहूत की गई है। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर पाल मौर्य होंगे। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, प्रदेश भाजपा महामंत्री अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मारकंडेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रभारी एवं पूर्व सांसद लखनलाल साहू, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू मौजूद रहेंगे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनाएंगी काला दिवस

छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के आंदोलन का आज 19 नवंबर को तीसरा और अंतिम दिन है। प्रदेशभर में 17 से 19 नवंबर तक चरणबद्ध प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं आज काली साड़ी और काला चश्मा पहनकर काला दिवस मनाएंगी। आंदोलन के जरिए कार्यकर्ता और सहायिकाएं सरकार के सामने अपनी मांगें रख रही हैं। उनकी प्रमुख मांगों में नियमितीकरण कर शासकीय कर्मचारी का दर्जा देना और मासिक मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये करना शामिल है। वहीं फाइवजी मोबाइल उपलब्ध कराने, इंटरनेट भत्ता बढ़ाकर 500 रुपये करने और पदोन्नति की व्यवस्था लागू करने की मांग भी की जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो 11 और 12 दिसंबर को प्रांतीय महापड़ाव किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X