शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बसपा का चुनावी शंखनाद:’जितनी परीक्षा लेना चाहें, मैं तैयार’, बुलंदशहर में बोले आकाश, अखिलेश की पीडीए पर सवाल – Up Elections 2027 Akash Anand Sounds The Poll Bugle From Anupshahr
बुलंदशहर

बसपा का चुनावी शंखनाद:’जितनी परीक्षा लेना चाहें, मैं तैयार’, बुलंदशहर में बोले आकाश, अखिलेश की पीडीए पर सवाल – Up Elections 2027 Akash Anand Sounds The Poll Bugle From Anupshahr

October 28, 2026


UP Elections 2027 Akash Anand sounds the poll bugle from Anupshahr

बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बहुजन समाज पार्टी ने बुधवार को अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी अभियान का शंखनाद किया। खालौर स्थित स्टेडियम में आयोजित जनसभा में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और कानून व्यवस्था के मुद्दे उठाते हुए मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।

आकाश आनंद ने भाजपा सरकार पर युवाओं को रोजगार देने में विफल रहने और महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में रिक्त पदों और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए नारे पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इसके जरिए बहुजन समाज को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी उन्होंने निशाना साधा।

जनसभा में आकाश आनंद ने भाजपा छोड़कर बसपा में आए मनोज प्रधान को अनूपशहर और मुकेश पंडित को शिकारपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया। टिकट की घोषणा होते ही मनोज प्रधान मंच पर दंडवत हो गए। उन्होंने क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का संकल्प जताया। सभा में बसपा जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान, मुनकाद अली सहित कई नेता मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X