रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बांदा:बाइक और टेंपो की जोरदार भिड़ंत, दो दोस्तों की मौत और तीसरा घायल, गंभीर हालत में कानपुर रेफर, परिजन बेहाल – Banda Violent Collision Between Motorcycle And  Tempo Two Friends Died And  Third Injured Referred To Kanpur
बांदा

November 24, 2026

Banda Violent collision between motorcycle and  tempo two friends died and  third injured referred to Kanpur

मृतकों की फाइल फोटो
– फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा में मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बांदा जिले के सीलप गांव निवासी तीन दोस्त मंगलवार को भद्रकाली मेला देखने गए थे। दोपहर करीब दो बजे तीनों बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान मध्य प्रदेश के गौरिहार थाना क्षेत्र के पलटा गांव के मोड़ पर सामने से आ रहे सवारियों से भरे टेंपो से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X