रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बांदा:डिप्टी सीएम बोले- अखिलेश जी चाहें तो सैफई में कराएं कथा, लेकिन धार्मिक आयोजनों में विघ्न बर्दाश्त नहीं – Banda Deputy Cm Says Akhilesh Can Hold Religious Discourse In Saifai If He Wishe But Disruptions Not Tolerated
बांदा

November 28, 2026

Banda Deputy CM says Akhilesh can hold religious discourse in Saifai if he wishe but disruptions not tolerated

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
– फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में राम कथा के तीसरे दिन मंच पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने व्यास पीठ को नमन करते हुए कहा कि जब कथा चल रही हो और भक्त सुनने को आतुर हों, तो किसी राजनेता को भाषण नहीं देना चाहिए, बल्कि कथा श्रवण करना चाहिए। समयाभाव के कारण वे पूरी कथा नहीं सुन सके, लेकिन महाराज जी के आने से पूर्व ही पंडाल पहुंचकर उन्होंने भक्तों का उत्साह देखा।

विपक्ष पर सीधा निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि आज देश और प्रदेश में भव्य कथाएं हो रही हैं, लेकिन कुछ राजनीतिक विरोधियों को इससे परेशानी होती है। उन्होंने कहा, “यदि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी यहां कथा करा रहे हैं, तो अखिलेश यादव जी आप भी सैफई में कथा करा लीजिए, हमें कोई आपत्ति नहीं है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X