रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बांदा:सेप्टिक टैंक में गिरकर छह वर्षीय बालक की मौत, खेलते समय हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा – Banda Six Year Old Boy Dies After Falling Into A Septic Tank The Incident Occurred While He Was Playing
बांदा

November 27, 2026

Banda Six year old boy dies after falling into a septic tank the incident occurred while he was playing

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बांदा जिले में शहर के चिल्ला रोड स्थित पॉलिटेक्निक परिसर में बने सेप्टिक टैंक में गिरकर छह वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। वह परिसर में हमउम्र बच्चों के साथ खेल रहा था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तलाश की, तो उसका सेप्टिक टैंक में मिला।

महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के धरौन गांव निवासी रोहित पत्नी रीतू और दो बच्चों के साथ पॉलिटेक्निक में चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करने आया था। बृहस्पतिवार दोपहर उसका बड़ा बेटा यश (6) दो अन्य बच्चों के साथ परिसर में खेल रहा था। इसी दौरान वह खुले सेप्टिक टैंक में गिर गया। साथ खेल रहे बच्चों को भी इसकी जानकारी नहीं हुई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X