शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बागपत में दो हादसे:सांड और अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, बहन गंभीर घायल – Baghpat Road Accidents: Two Young Men Killed In Separate Crashes, Woman Seriously Injured
बागपत

बागपत में दो हादसे:सांड और अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, बहन गंभीर घायल – Baghpat Road Accidents: Two Young Men Killed In Separate Crashes, Woman Seriously Injured

October 30, 2026


बागपत के बड़ौत में बृहस्पतिवार रात अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एलआईसी के सामने बाइक सांड से टकरा गई। हादसे में गौरीपुर निवासी 25 वर्षीय आरिफ की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन वसीमा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, लुहारी-बोहला मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से रमाला निवासी 29 वर्षीय अंशुल की जान चली गई।

हाईवे पर सांड से टकराई बाइक, आरिफ की मौत

बड़ौत। गौरीपुर निवासी आरिफ पुत्र शादाब बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे अपनी बहन वसीमा को बाइक से बावली छोड़ने जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एलआईसी के सामने अचानक सड़क पर सांड आ गया। बाइक सांड से टकराने के बाद दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर पड़े। हादसे में आरिफ और वसीमा गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीर आरिफ को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, वसीमा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X