बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में बीती देर रात यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से डी कंपनी से जुड़े बताए जा रहे बदमाश नसीम दुर्रानी उर्फ रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टीम उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी नसीम उर्फ रिजवान पुत्र इस्लामुद्दीन उर्फ बुंडू के रूप में हुई है।