शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गाज़ियाबाद

Ghaziabad News:29 अंक और बढ़ा वायु गुणवत्ता सूचकांक बिगड़ी हवा की सेहत – Air Quality Index Rises By Another 29 Points; Air Quality Worsens

November 20, 2026


साहिबाबाद। हवा की सेहत लगातार दो दिन से बिगड़ रही है। बीते 24 घंटे के अंतराल में वायु गुणवत्ता सूचकांक में 29 अंकों की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इसके बाद बृहस्पतिवार की शाम शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 232 रहा। बुधवार का शहर का एक्यूआई 203 दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को गाजियाबाद का न्यू तहसील लोनी में हवा सबसे खराब रही। यहां एक्यूआई 327 दर्ज किया गया। दो दिन पूर्व तक मौसम साफ होने के बाद शहर की हवा सुधार स्थिति में थी। बीते दिनों हवा की गति बढ़ने पर प्रदूषण का स्तर घटा था और मंगलवार को लोगों को कुछ हद तक साफ हवा में सांस लेने का मौका मिला था। इसके बाद ग्रैप की तीसरे चरण की पाबंदियां भी हटा दी गईं, लेकिन इसके बाद हवा की सेहत बिगड़नी शुरू हो गई है। शहर में ग्रैप एक और दो की पाबंदियों का भी पालन नहीं हो पा रहा है और इस वजह से परेशानी बनी हुई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X