शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:असम से सीवान जा रहे असलम शेख मुजफ्फरपुर पहुंचते ही लापता, फोन बंद होने से पहले 23 मिनट तक हुई थी बात – Muzaffarpur Bihar News :man Traveling From Assam To Bihar Gone Missing In Muzaffarpur Even After Eight Days
मुज़फ़्फ़रपुर

बिहार:असम से सीवान जा रहे असलम शेख मुजफ्फरपुर पहुंचते ही लापता, फोन बंद होने से पहले 23 मिनट तक हुई थी बात – Muzaffarpur Bihar News :man Traveling From Assam To Bihar Gone Missing In Muzaffarpur Even After Eight Days

November 6, 2026


असम से बिहार के सीवान जिले में अपनी नानी के घर जाने के लिए निकले 40 वर्षीय असलम शेख रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों के अनुसार, असलम ने 29 अक्टूबर की रात 8:37 बजे फोन कर मुजफ्फरपुर पहुंचने की जानकारी दी थी। इसके महज 23 मिनट बाद रात 9 बजे उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। इसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका है।

परिजनों ने रिश्तेदारों और विभिन्न स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर अहियापुर थाने में आवेदन देकर पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। परिजनों ने असलम की जानकारी देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम देने की भी घोषणा की है।

पढे़ं: 15 साल पुराने लाउडस्पीकर कांड में सीवान कोर्ट पहुंचे लालू यादव, समर्थकों की उमड़ी भीड़

लापता असलम के भाई ने बताया कि उनका पूरा परिवार असम के धुबरी जिले में रहता है। असलम वहां एक दुकान में काम करते हैं। वह अपनी नानी से मिलने के लिए बस से बिहार के सीवान जिले के लिए निकले थे, लेकिन वहां नहीं पहुंच सके। नानी के घर के लोगों ने फोन कर बताया कि असलम मुजफ्फरपुर पहुंच गए हैं और बस चालक ने उन्हें बैरिया बस स्टैंड के पास उतार दिया है। इसके बाद नानी के घरवालों ने उन्हें जल्द सीवान आने के लिए कहा था।

इस दौरान असलम से कुछ देर तक बातचीत हुई, लेकिन इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों के अनुसार, पुलिस की शुरुआती जांच में मोबाइल बंद होने से पहले असलम की लोकेशन मुजफ्फरपुर के अलग-अलग स्थानों पर मिली है। इससे परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।

परिजनों ने बताया कि असलम ने ग्रे रंग की टी-शर्ट और नीली जींस पहन रखी थी। उनके पास काले रंग का एक बैग भी था। अहियापुर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। असलम के लापता होने से पूरा परिवार परेशान है और उनके सकुशल लौटने का इंतजार कर रहा है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को असलम के बारे में कोई जानकारी मिले तो उन्हें परिवार तक पहुंचाने में मदद करें। जानकारी देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X