बिहार:कहां है अविनाश? छह महीने से लापता बेटे की तलाश में परिवार ने लगाई गुहार, इनाम की घोषणा – Muzaffarpur Bihar News :avinash Went Out During The Ramnavami Festival And Has Not Been Traced Since

लापता अविनाश का अब तक नहीं लगा सुराग।
November 1, 2026

लापता अविनाश का अब तक नहीं लगा सुराग।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के केरमा गांव से छह महीने पहले लापता हुए 16 वर्षीय किशोर अविनाश कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजन उसकी तलाश में लगातार जुटे हुए हैं, लेकिन समय बीतने के साथ उनका धैर्य भी जवाब देने लगा है। परिवार ने अब अविनाश की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है। साथ ही, उसे ढूंढने या उसके सुरक्षित होने की सही जानकारी देने वाले व्यक्ति को इनाम देने की घोषणा भी की है। पूरा परिवार आज भी अविनाश के लौटने का इंतजार कर रहा है।
बताया जाता है कि 16 वर्षीय अविनाश रामनवमी मेले के बाद अचानक घर से लापता हो गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजन उसकी तलाश में हर संभव जगह जानकारी जुटा रहे हैं, लेकिन छह महीने बीत जाने के बावजूद सफलता नहीं मिली है। बेटे का पता नहीं चलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
लापता किशोर के पिता झुनझुन राम ने बताया कि अविनाश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज भी चल रहा था। ऐसे में उसके सुरक्षित होने को लेकर परिजन बेहद चिंतित हैं। परिवार ने आम लोगों से भावुक अपील की है कि यदि किसी को भी अविनाश दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें। सही जानकारी देने वाले व्यक्ति को परिजनों की ओर से उचित इनाम दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- बिहार: बेल्ट्रॉन कर्मियों का प्रदर्शन, राज्यकर्मी का दर्जा मांग रहे कर्मचारी; पुलिस ने रोका तो हंगामा
परिजनों का कहना है कि छह महीने बीत जाने के बाद भी अविनाश का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण भी उसकी जल्द वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। परिजनों ने लोगों से तलाश में मदद करने की अपील की है, ताकि अविनाश सुरक्षित घर लौट सके और परिवार फिर से उसके साथ खुशहाल जीवन बिता सके।
November 13, 2026
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद परवेज सिद्दीकी को बम से उड़ाने और हत्या करने की धमकी मिली है। उन्हें पंजाबी भाषा में लिखे एक पत्र के जरिए धमकी दी गई है। यह पत्र सरकारी डाक से उनके निजी सहायक शकील अंसारी के मुजफ्फरपुर जिले स्थित पते पर भेजा गया है। पत्र […]
November 13, 2026
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ विस्तार वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव में जमीन बेचने के विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में सास, बहू और पोते की मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय पोती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में […]
November 13, 2026
भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। विस्तार मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के भेरगरहा डिहुली के पास भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवती और ऑटो चालक शामिल हैं। मृतकों की पहचान सकरा थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय निशु कुमारी और मिठनपुरा थाना […]
