बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:घर के बरामदे में बैठे लोगों को रौंदती घुसी कार, एक सप्ताह बाद दादी-पोते की मौत; कोहराम – Grandmother And 4-year-old Grandson Die A Week After Uncontrolled Car Ploughs Into Veranda In Purnia
पूर्णिया

बिहार:घर के बरामदे में बैठे लोगों को रौंदती घुसी कार, एक सप्ताह बाद दादी-पोते की मौत; कोहराम – Grandmother And 4-year-old Grandson Die A Week After Uncontrolled Car Ploughs Into Veranda In Purnia

November 18, 2026


Grandmother and 4-Year-Old Grandson Die a Week After Uncontrolled Car Ploughs Into Veranda in Purnia

दुर्घटनाग्रस्त चार चक्का वाहन

विस्तार

पूर्णिया जिले के कसबा नगर परिषद क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में घायल दादी और उनके चार वर्षीय पोते की इलाज के दौरान मौत हो गई। वार्ड संख्या-7 स्थित गढ़बनैली हाई स्कूल के पास 9 नवंबर को एक अनियंत्रित कार घर के बरामदे में जा घुसी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय सुनीता देवी और उनके चार वर्षीय पोते आर्यन कुमार ने एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद सोमवार देर शाम दम तोड़ दिया। दोनों की मौत की खबर मिलते ही गढ़बनैली क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर की सुबह करीब सात बजे कसबा की ओर से एनएच-27 की दिशा में जा रही तेज रफ्तार कार (BR-11-BL-2121) अचानक अनियंत्रित हो गई और सुनीता देवी के मकान में जा घुसी। कार ने घर के बरामदे में बैठे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद घर के अंदर खड़ी एक अन्य कार को जोरदार टक्कर मारी और मकान को क्षतिग्रस्त करते हुए एक पेड़ से जा टकराई।

पढ़ें: आठ हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलर्स में मचाया आतंक; जाते-जाते बोले- फिर आएंगे

इस भीषण हादसे में दो महिलाओं और दो मासूम बच्चों समेत कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

पूर्णिया जीएमसीएच में सुनीता देवी और आर्यन कुमार का करीब एक सप्ताह तक इलाज चला। चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद सोमवार देर शाम दोनों की मौत हो गई। परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दादी और पोते की एक साथ अर्थी उठने से पूरे गढ़बनैली क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X