शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:छठ पूजा के दौरान पटना में कौन-सी सड़कें बंद रहेंगी, कब-किस समय ट्रैफिक कहां डायवर्ट होगा? – Traffic Route Diversion During Chhath Puja Patna Traffic Plan Bihar News
पटना

बिहार:छठ पूजा के दौरान पटना में कौन-सी सड़कें बंद रहेंगी, कब-किस समय ट्रैफिक कहां डायवर्ट होगा? – Traffic Route Diversion During Chhath Puja Patna Traffic Plan Bihar News

November 12, 2026


traffic route diversion during chhath puja patna traffic plan bihar news

13 नवंबर से शुरू हो रही छठ पूजा के लिए पटना में बड़ी तैयारी।
– फोटो : amar ujala digital

विस्तार

13 नवंबर से शुरू हो रहे चार दिवसीय महापर्व- छठ को लेकर पटना में सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। पटना में सबसे लंबा गंगा का पाट होने के कारण भी। पटना में गंगा के पाट पर ही एक तरह से मुख्य सड़के भी बनी हैं, इसलिए छठ के मौके पर पटना का ट्रैफिक प्लान बदला रहता है। इसलिए पटना जिला प्रशासन ने छठ पूजा-2026 के अवसर पर छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए ट्रैफिक प्लान अलग तरीके से रखा है। यह प्लान 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक और फिर 15-16 नवंबर की मध्यरात्रि के बाद दो बजे से यातायात सामान्य होने तक लागू रहेगा। अग्निशामक, एम्बुलेंस एवं मरीज/शव वाहनों और छठव्रतियों के वाहनों पर यह बंदिशें लागू नहीं होंगी।

पटना जिला प्रशासन ने आम नागरिकों (श्रद्धालुओं) से अपील है कि अपने वाहनों पर चालक का मोबाइल नंबर आगे के शीशा पर चिपकाकर ही कहीं गाड़ी पार्क करें। पटना में चल रहे निर्माण कार्य से जुड़े वाहनों का परिचालन दिनांक 15 नवंबर को 10 बजे सुबह से 16 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक की अवधि में वर्जित रहेगा। इतना ही नहीं, पटना जिले में बड़ी वाहनों (मालवाहक) का प्रवेश दिनांक 15 नवंबर के सुबह 10 बजे से 16 नवंबर के सुबह 10 बजे तक वर्जित रहेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X