बिहार:जोधपुर से अपहृत पाकिस्तानी किशोरी भागलपुर में मिली, लॉन्ग टर्म वीजा पर परिवार के साथ भारत में है – Pakistani Minor Girl Kidnapped From Jodhpur Rescued In Bhagalpur

प्रतीकात्मक तस्वीर
November 21, 2026

प्रतीकात्मक तस्वीर
राजस्थान के जोधपुर से पांच दिन पहले अपहृत हुई एक पाकिस्तानी किशोरी को पुलिस ने बिहार के भागलपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। किशोरी जोधपुर में लॉन्ग टर्म वीजा पर अपने परिवार के साथ रह रही थी। उसे एक युवक सब्जबाग दिखाकर अपने साथ अगवा कर ले गया था। सूचना मिलने के बाद भागलपुर पुलिस की टीम ने बाथ थाना क्षेत्र से किशोरी को मुक्त कराया और उसे महिला पुलिस के संरक्षण में रखा है।
जोधपुर पुलिस की सूचना पर कार्रवाई
जोधपुर पुलिस की तकनीकी टीम ने अपहृत किशोरी की लोकेशन भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र में ट्रेस की थी। इसके बाद जोधपुर पुलिस ने भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव से संपर्क कर मदद मांगी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नगर पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा की देखरेख में विशेष टीम का गठन किया। टीम में महिला थाना अध्यक्ष लूसी कुमारी के साथ बाथ और शाहकुंड के थाना अध्यक्षों को शामिल किया गया।
पुलिस टीम ने बाथ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। भागलपुर पुलिस ने इसकी जानकारी जोधपुर के बोरानाडा थाना पुलिस को दे दी है। जोधपुर से पुलिस टीम भागलपुर के लिए रवाना हो चुकी है, जो जल्द ही पहुंचकर किशोरी को अपने साथ ले जाएगी।
आरोपी युवक फरार, पुलिस की तलाश जारी
किशोरी के पिता ने जोधपुर के बोरानाडा थाने में अपनी बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। किशोरी को अगवा करने वाला आरोपी योगेश कुमार भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र स्थित दीनदयालपुर गांव निवासी मंटू मंडल का बेटा है। वह जोधपुर की एक फैक्टरी में काम करता है। आरोपी युवक किशोरी को अपने घर ले जाने के बजाय बाथ थाना क्षेत्र में छिपाकर रखे हुए था। पुलिस की छापेमारी के पूर्व ही आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
November 29, 2026
अनंत सिंह विस्तार मोकामा की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले अनंत सिंह अब बिहार विधानसभा से आगे राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने की तैयारी में हैं। अनंत सिंह ने एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने और लोकसभा चुनाव की तैयारी करने की बात कही है। उन्होंने नवादा संसदीय […]
November 29, 2026
बक्सर शहर के पीपी रोड स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम में खरीदारी के बहाने तीन सोने की चेन चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी गई चेन का कुल वजन करीब 45 ग्राम और बाजार मूल्य लगभग 6.50 लाख रुपये बताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नगर थाना पुलिस […]
