सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर, सड़क पर घिसटते चले गए वाहन; तीनों गंभीर – Violent Collision Between Two Speeding Motorcycles; Cries And Screams Erupt On The Road
पटना

बिहार:दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर, सड़क पर घिसटते चले गए वाहन; तीनों गंभीर – Violent Collision Between Two Speeding Motorcycles; Cries And Screams Erupt On The Road

November 16, 2026


Violent collision between two speeding motorcycles; cries and screams erupt on the road

घायल का इलाज करते डाॅक्टर

बक्सर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में चौसा-कोचस मुख्य पथ पर दैत्रा बाबा पुल के समीप दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क पर कुछ दूर तक घिसटती चली गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों की पहचान बन्नी गांव निवासी 33 वर्षीय विश्वामित्र कुमार, राजपुर गांव निवासी 16 वर्षीय अंकित कुमार और कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के कुढ़नी अंतर्गत महिला गांव निवासी 17 वर्षीय अंकित कुमार के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बन्नी गांव निवासी विश्वामित्र कुमार किसी काम से सरेंजा गए थे। काम पूरा करने के बाद वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दैत्रा बाबा पुल के पास राजपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), राजपुर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तीनों को बक्सर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X