रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:पुलिस की सुरक्षा में सेंध! नाबालिग के अपहरण का आरोपी कोर्ट से फरार, हथकड़ी सरकाकर पुलिस को दिया चकमा – Muzaffarpur-civil-court-undertrial-escapes-after-slipping-handcuffs
मुज़फ़्फ़रपुर

बिहार:पुलिस की सुरक्षा में सेंध! नाबालिग के अपहरण का आरोपी कोर्ट से फरार, हथकड़ी सरकाकर पुलिस को दिया चकमा – Muzaffarpur-civil-court-undertrial-escapes-after-slipping-handcuffs

November 27, 2026


muzaffarpur-civil-court-undertrial-escapes-after-slipping-handcuffs

बंदी हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया।

विस्तार

मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट से शुक्रवार की शाम एक बंदी हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया। आरोपी को साहेबगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। फरार बंदी की पहचान मिंटू कुमार मलिक के रूप में हुई है। वह जिले के पारू थाना क्षेत्र के रामपुर केशों मालही गांव का रहने वाला है और एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में आरोपी था। कोर्ट परिसर से बंदी के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

साहेबगंज थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सरकाते हुए फरार हो गया। कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपी के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

बंदी के फरार होने के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और उसकी खोजबीन शुरू की।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई पूरी घटना

कोर्ट में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी राजू कुमार ने बताया कि वह अपनी दुकान पर थे। इस दौरान कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में लोग और अधिवक्ता मौजूद थे। तभी उन्होंने देखा कि एक पुलिसकर्मी बंदी को लेकर जा रहा था। इसी दौरान बंदी हथकड़ी सरकाकर पुलिस को चकमा देते हुए भाग गया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिसकर्मी उसकी तलाश में लग गए, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।

ये भी पढ़ें- बिहार: पहले गला दबाया, फिर पंखे से लटकाया शव? नवविवाहिता की मौत पर पिता ने उठाए सवाल; जांच रिपोर्ट का इंतजार

अपहरण के मामले में था आरोपी

इस पूरे मामले में साहेबगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में आरोपी को गुरुवार को पारू थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा था। इसी दौरान वह हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।

थाना प्रभारी ने बताया कि फरार बंदी की तलाश की जा रही है। उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X