बिहार:फोन कर छठियार कार्यक्रम में बुलाया, फिर कमरे में मिला युवक का शव; हत्या की आशंका – Muzaffarpur Bihar News : Young Men Dead In Laws House In Suspicious Condition Family Says Murder

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत।
October 29, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के बोरबाड़ा गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक को फोन कर छठियार कार्यक्रम में बुलाया गया था। इसके बाद उसका शव घर में छोड़कर लोग फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र के खानपुर बेरई गांव निवासी भाग नारायण राय के करीब 25 वर्षीय पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर बोचहां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से संबंधित जानकारी जुटाई। वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र करने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
बेटी के छठियार कार्यक्रम में शामिल होने ससुराल गया था युवक
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि संजय कुमार अपनी बेटी के छठियार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ससुराल गया था। आरोप है कि संजय की पत्नी की बड़ी बहन ने उसे फोन कर बोरबाड़ा गांव बुलाया था। फोन पर उसे कार्यक्रम में साथ चलने की बात कही गई थी। इसके बाद संजय वहां पहुंचा। इसी दौरान रात में उसकी मौत की खबर आई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि संजय की गला दबाकर हत्या की गई और इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें- करवा चौथ 2026: बादलों के कारण न दिखाई दे आसमान में चांद तो कैसे खोले व्रत? जानिए क्या कहता है शास्त्र
पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही जांच
पूरे मामले में बोचहां थाना प्रभारी ने बताया कि एक युवक का शव घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को बुलाकर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
November 13, 2026
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद परवेज सिद्दीकी को बम से उड़ाने और हत्या करने की धमकी मिली है। उन्हें पंजाबी भाषा में लिखे एक पत्र के जरिए धमकी दी गई है। यह पत्र सरकारी डाक से उनके निजी सहायक शकील अंसारी के मुजफ्फरपुर जिले स्थित पते पर भेजा गया है। पत्र […]
November 13, 2026
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ विस्तार वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव में जमीन बेचने के विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में सास, बहू और पोते की मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय पोती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में […]
November 13, 2026
भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। विस्तार मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के भेरगरहा डिहुली के पास भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवती और ऑटो चालक शामिल हैं। मृतकों की पहचान सकरा थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय निशु कुमारी और मिठनपुरा थाना […]
