रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:भगदड़ में मौत, चेहरा देख पहचानें; अनंत सिंह के गांव घुड़दौड़ देखने आए बुजुर्ग की गई जान – Anant Singh Village Nadma Horse Race Elderly Man Dies Barh
पटना

बिहार:भगदड़ में मौत, चेहरा देख पहचानें; अनंत सिंह के गांव घुड़दौड़ देखने आए बुजुर्ग की गई जान – Anant Singh Village Nadma Horse Race Elderly Man Dies Barh

November 26, 2026


anant singh village nadma horse race elderly man dies barh

अस्पताल में पुलिसकर्मी

विस्तार

विधायक अनंत सिंह के गांव नदमा में बुधवार शाम घोड़े की रेस देखने पहुंचे एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बेहोशी की हालत में मिले बुजुर्ग को पुलिसकर्मी कंधे पर उठाकर बाढ़ अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए थे बुजुर्ग

इलाज करने वाले डॉक्टर रोहन कुमार ने बताया कि पुलिस बुजुर्ग को अस्पताल लेकर पहुंची थी। जांच के बाद पता चला कि उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी। बुजुर्ग की मौत कैसे हुई, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

जेब से मिले 2120 रुपये, पहचान का कोई दस्तावेज नहीं

पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उनकी जेब की तलाशी ली। इस दौरान 2120 रुपये नकद मिले, लेकिन कोई पहचान पत्र, कागजात या मोबाइल फोन नहीं मिला। इसके चलते उनकी पहचान करने में परेशानी हो रही है।

प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि घोड़े की रेस देखने के दौरान भीड़ में दबने से बुजुर्ग की मौत हुई होगी। हालांकि, मौत की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मृतक की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X