बिहार:सीतामढ़ी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये रिश्वत लेते युवक गिरफ्तार; मिठाई दुकान पर पकड़ा – Sitamarhi-vigilance-raid-chowkidar-son-arrested-taking-10000-bribe

तस्वीर
November 26, 2026

तस्वीर
समाहरणालय परिसर के ठीक सामने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये रिश्वत लेते एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान पिंटू कुमार के रूप में हुई है। वह डुमरा थाना में तैनात चौकीदार हरिचंद्र पासवान का पुत्र बताया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद समाहरणालय परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, विजिलेंस की टीम को रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तय योजना के तहत समाहरणालय के सामने स्थित एक मिठाई की दुकान पर रिश्वत की रकम का लेनदेन होना था।
पढे़ं: आज अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी, घुड़दौड़ के लिए तैयार हुआ मैदान, मेहमानों के लिए बन रहे दो हेलिपैड
जैसे ही पिंटू कुमार ने परिवादी से 10 हजार रुपये लिए, पहले से मौजूद निगरानी टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए ले गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दिनदहाड़े व्यस्त इलाके में हुई इस कार्रवाई की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रशासनिक हलकों में भी गिरफ्तारी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी ने किस काम के बदले रिश्वत की मांग की थी और इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं।
November 29, 2026
सीतामढ़ी जिले में बाजार में बिकने वाले चावल की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-11 निवासी सुशील कुमार ने दावा किया है कि गौशाला चौक स्थित एक किराना दुकान से खरीदा गया चावल पकाने के बाद सामान्य चावल जैसा नहीं दिखा। इसकी बनावट और स्वरूप देखकर उन्हें […]
November 28, 2026
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड क्षेत्र के जजुआर गांव में शनिवार देर शाम बांकीपुर के विधायक और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पहुंचे। वह बुद्धिजीवी संवाद कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हुई गलतियों से सीख लेकर आगामी पंचायत चुनाव में सही प्रतिनिधियों को चुनने की […]
November 28, 2026
तीन नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए कुल 1,294.37 एकड़ जमीन के अधिग्रहण को मंजूरी दी गई है। (सांकेतिक तस्वीर) – फोटो : AI विस्तार बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और नए उद्योगों के लिए जमीन उपलब्ध कराने की दिशा में सीएम सम्राट चौधरी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। नालंदा, समस्तीपुर और […]
