बिहार:इस शहर में एनआईए की छापेमारी, पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क के आरोपी शिक्षक की पत्नी-बेटे से पूछताछ – Nia Raid In Madhubani Sparks Panic Bihar News Madhubani News

आरोपी
November 27, 2026

आरोपी
मधुबनी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने बुधवार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। मध्य प्रदेश NIA यूनिट की सात सदस्यीय टीम पंडौल थाना क्षेत्र के सरसोपाही स्थित गिरफ्तार शिक्षक मोहम्मद इजहार के घर पहुंची। इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई।
NIA की टीम ने छापेमारी के दौरान शिक्षक के परिजनों से पूछताछ की। उसकी पत्नी और बेटे को पूछताछ के लिए पंडौल थाना लाया गया है। टीम गिरफ्तार शिक्षक से जुड़े मामले में उसके परिजनों से जानकारी जुटा रही है।
मोहम्मद इजहार को 15 जून 2026 को मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के गोवा पोखर स्थित एक मदरसे से गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ पाकिस्तानी हैंडलर से वॉट्सऐप चैट के जरिए संपर्क में रहने का मामला सामने आया था। इस मामले में मध्य प्रदेश NIA यूनिट ने कार्रवाई की थी।
छापेमारी के दौरान सदर डीएसपी अमित कुमार के साथ नगर थाना और पंडौल थाना की पुलिस टीम भी मौजूद रही। NIA की टीम मामले से जुड़े तथ्यों और अन्य संभावित कड़ियों की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार शिक्षक पर युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए तैयार करने का आरोप है। इससे पहले मई महीने में भोपाल से जुड़े आतंकी कनेक्शन मामले में पंडौल के नवटोल निवासी मौलाना इजहारुलहक की गिरफ्तारी भी हुई थी।
फिलहाल मामले को लेकर मधुबनी के एसएसपी योगेंद्र कुमार की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दिए जाने की संभावना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही छापेमारी और जांच से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी।
November 26, 2026
दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के कोयलास्थान गांव में एक सीआरपीएफ जवान पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। मृतका के मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति पिंटू यादव और उसके पिता सुरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। 34 वर्षीय रिंकू देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो […]
November 26, 2026
शादी की खुशियां अभी घर से विदा भी नहीं हुई थीं कि एक परिवार में मातम पसर गया। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार को बालू-गिट्टी के डिपो में प्रॉपर्टी डीलर टिंकू पासवान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के गले और पैर पर चोट के निशान मिलने से घटना संदिग्ध हो […]
November 25, 2026
हंगामा करते परिजन विस्तार दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) में मरीजों के परिजनों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की घटनाओं को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने कड़ा रुख अपनाया है। अस्पताल में मरीज की मौत के बाद ट्रॉली मांगने पर ट्रॉली मैन द्वारा परिजन की पिटाई किए जाने के मामले में आयुक्त […]
