शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार सड़क हादसा:बुलेट-पिकअप की जोरदार भिड़ंत, एक किशोर ने मौके पर तोड़ा दम; दूसरे की अस्पताल में मौत – Two Died In Sheohar Road Accident Today Bihar News
मुज़फ़्फ़रपुर

बिहार सड़क हादसा:बुलेट-पिकअप की जोरदार भिड़ंत, एक किशोर ने मौके पर तोड़ा दम; दूसरे की अस्पताल में मौत – Two Died In Sheohar Road Accident Today Bihar News

November 6, 2026


two died in sheohar road accident today bihar news

मृतक का फाइल फोटो

विस्तार

शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाजेपुर पुल के समीप बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप वाहन और बुलेट के बीच हुई जोरदार टक्कर ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, तरियानी की ओर से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल की खाजेपुर पुल के समीप सामने से आ रहे पिकअप वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट सवार दोनों किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें से एक किशोर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मुजफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

मृतकों की पहचान तरियानी थाना क्षेत्र के सरवरपुर निवासी राजेश कुमार सिंह के 15 वर्षीय पुत्र राज कुमार और पोझिया निवासी रवीशंकर कुमार सिंह के 17 वर्षीय पुत्र युवराज कुमार के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही तरियानी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- बिहार: नीतीश कमार से मिलने क्यों पहुंचे सम्राट चौधरी, बताया किनके सहयोग से बिहार को बनाएंगे विकसित?

थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो किशोरों की मौत हुई है। फरार पिकअप वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन और चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। एक साथ दो किशोरों की मौत से सरवरपुर और पोझिया गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। 

मौके पर जमी भीड़ व मृतक का फाइल फोटो

मौके पर जमी भीड़ व मृतक का फाइल फोटो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X