रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बीजापुर:74 हजार पौधों के रोपण पर 16.73 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, विधायक मंडावी ने मांगी जांच – Mla Mandavi Alleges Corruption Worth ₹16.73 Crore In The Name Of Planting 74,000 Saplings
बीजापुर

बीजापुर:74 हजार पौधों के रोपण पर 16.73 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, विधायक मंडावी ने मांगी जांच – Mla Mandavi Alleges Corruption Worth ₹16.73 Crore In The Name Of Planting 74,000 Saplings

November 21, 2026


MLA Mandavi alleges corruption worth ₹16.73 crore in the name of planting 74,000 saplings.

प्रेसवार्ता लेते विधायक मंडावी

विस्तार

बीजापुर जिले में वीबी-जी राम जी (मनरेगा) योजना के तहत जिले में 74 हजार पौधों के रोपण में कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। यह भ्रष्टाचार 16 करोड़ 73 लाख रुपये का बताया जा रहा है। शनिवार को जिला मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में विधायक विक्रम मंडावी ने जिला पंचायत के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।

विधायक मंडावी ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पौधारोपण पर करोड़ों रुपये खर्च दिखाए गए हैं। लेकिन धरातल पर न तो पौधे नजर आ रहे हैं और न ही एक भी पौधा जीवित है। शासन के दिशा-निर्देशों के विपरीत स्थानीय शासकीय नर्सरी के बजाय आंध्र प्रदेश के राजमहेंद्री से पौधे खरीदे गए। इस खरीदी में निविदा प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। पौधों की वास्तविक कीमत का भी स्पष्ट उल्लेख नहीं है। प्रति पौधे लगभग 2839 रुपये खर्च दर्शाया गया है। इसमें ट्री गार्ड, वर्मी कम्पोस्ट, खाद और दवाइयों का खर्च शामिल है।

अनियमितताओं के आरोप

मंडावी के अनुसार, इन सामग्रियों की दरें स्थानीय बाजार की तुलना में कई गुना अधिक बताई गई हैं। उन्होंने बिना जीएसटी बिल भुगतान का आरोप लगाया। भंडार क्रय नियमों का भी उल्लंघन किया गया। फर्जी कागजी प्रविष्टियों के जरिये कार्य पूर्ण दिखाया गया। विधायक ने सवाल उठाया कि 74 हजार पौधे कहां से खरीदे गए और भुगतान किसके खाते में गया।

जांच और कार्रवाई की मांग

विधायक ने बिना पौधारोपण के कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने का आधार पूछा। उन्होंने कहा कि रोपण स्थलों के भौतिक सत्यापन, भू-टैगिंग और फोटो साक्ष्य का कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है। मंडावी ने सरकार से स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ एफआईआर और जिम्मेदार अधिकारियों के निलंबन की भी मांग की। विधायक ने पूरी राशि की वसूली और संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक करने की भी मांग की।

प्रेसवार्ता लेते विधायक मंडावी

प्रेसवार्ता लेते विधायक मंडावी

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X