बैतूल में हादसा:बेकाबू कार और कंटेनर की जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौत; बगलामुखी के दर्शन करने जा रहे थे – Betul Baretha Ghat Car Container Truck Accident Two Dead Chandrapur

दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
November 16, 2026

दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
बैतूल जिले में भोपाल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेठा घाट के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू कार और सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में महाराष्ट्र के चंद्रपुर निवासी दो लोगों की मौके पर ही दुखद मौत हो गई, जिनमें से एक पेशे से वकील थे। कार में सवार दो अन्य यात्री घायल हो गए। दुर्घटना का शिकार हुए सभी लोग आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।
ये भी पढ़ें- बाबा बागेश्वर के बयान पर छतरपुर में तनाव: समर्थकों ने हाईवे किया जाम तो यादव महासभा का विरोध जारी; गिरफ्तार
मंदिर दर्शन को जाते समय भीषण हादसा
शाहपुर थाना प्रभारी नीरज पाल के अनुसार यह दर्दनाक दुर्घटना बैतूल जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित बरेठा घाट पर रात करीब 1:30 बजे घटित हुई। कार में सवार चारों लोग महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के रहने वाले थे। नलखेड़ा में मां बगलामुखी के दर्शन हेतु जाते समय बरेठा घाट के पास उनकी कार सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से टकरा गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार सवार 50 वर्षीय वकील राजू हेपट और 25 वर्षीय राहुल कनाके की मौत हो गई। हादसे में कार में मौजूद 27 वर्षीय सूरज धोके तथा 30 वर्षीय निखिल पावड़े घायल हो गए।
प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की छुट्टी
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार मिलने के बाद दोनों घायलों की स्थिति में सुधार हुआ, जिसके बाद वे चंद्रपुर लौट गए। पुलिस ने हादसे में शामिल कंटेनर ट्रक को जब्त कर लिया है। शाहपुर थाना पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि यह भिड़ंत किन परिस्थितियों में हुई।
November 16, 2026
मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम डहुआ में आज एक बहुत दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां मवेशियों को पानी पिलाने की टंकी में गिरने से 3 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया
November 16, 2026
पटना एक्सप्रेस में हादसा विस्तार सिकंदराबाद से दानापुर जा रही पटना एक्सप्रेस में सफर कर रहे चार वर्ष के एक मासूम बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक बालक की पहचान बिहार के रोहतास जिले के धनपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम हथनी निवासी 30 वर्षीय सत्येंद्र राम के पुत्र सनी कुमार (4) […]
November 13, 2026
अपराध विस्तार बैतूल में 7 जुलाई को हुई सनसनीखेज चाकूबाजी की वारदात का हिसाब आखिरकार पूरा हो गया है। इस मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अमन चन्द्रसूर्या के रूप में हुई है। इसके साथ ही इस पूरे हत्याकांड […]
