Una News:हरोली में डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण को 12.46 करोड़ की मंजूरी – Approval Granted For Construction Of A Day-boarding School In Haroli At A Cost Of Rs 12.46 Crore
ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरोली में बनने वाले राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 12 करोड़ 46 लाख रुपये की संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। शिक्षा विभाग के सचिव की ओर से 14 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, इस परियोजना के लिए पहले पांच करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 12.46 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इस तरह परियोजना की स्वीकृत राशि में 7.46 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
