रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बोकारो के अभिषेक का सिक्किम वाला बाओ, रोज 70 पीस की बिक्री, वेज 35 और चिकन 40 रुपये
लाइफ़स्टाइल

बोकारो के अभिषेक का सिक्किम वाला बाओ, रोज 70 पीस की बिक्री, वेज 35 और चिकन 40 रुपये

November 28, 2026


Last Updated:

Bokaro Famous Bao Shop: अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं और बोकारो में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो सिक्किम में लोकप्रिय खास डिश बाओ का स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा. बोकारो के सेक्टर-1 स्थित सिटी पार्क के सामने अभिषेक का स्टॉल इन दिनों इस खास डिश को लेकर चर्चा में है और दूर-दूर से लोग इसका स्वाद चखने पहुंच रहे हैं. ये मूल रूप से चीन की डिश है जिसे बाओजी कहते हैं पर सिक्किम में भी खूब बनाई-खाई जाती है.

अभिषेक ने खास बातचीत में बताया कि उनके पड़ोस की एक भाभी सिक्किम घूमने गई थीं. वहां से लौटने के बाद उन्होंने घर पर बाओ बनाया था. अभिषेक को जब इसे खाने का मौका मिला, तो इसका स्वाद उन्हें काफी पसंद आया. इसके बाद उनके मन में विचार आया कि क्यों न इस खास डिश को अपने मोमोज स्टॉल पर भी शुरू किया जाए. उन्होंने बाओ बनाना शुरू किया और धीरे-धीरे यह लोगों की पसंद बन गया. अभिषेक स्टॉल पर वेज और नॉनवेज दो तरह के बाओ तैयार करते हैं. वेज बाओ की कीमत 35 रुपये और चिकन से तैयार नॉनवेज बाओ की कीमत 40 रुपये है.

बाओ बनाने की रेसिपी साझा करते हुए अभिषेक ने कहा कि सबसे पहले मैदा में बेकिंग पाउडर, नमक, चीनी और यीस्ट मिलाया जाता है. इसके बाद इसमें गुनगुना पानी, दूध और तेल डालकर मुलायम आटा गूंथ लिया जाता है. तैयार आटे को करीब डेढ़ घंटे तक ढककर फूलने के लिए छोड़ दिया जाता है.

इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें बेल लिया जाता है. इनमें चिकन या सब्जियों की फिलिंग भरकर गोल आकार दिया जाता है. अंत में इन्हें हल्के गर्म पानी की भाप में करीब 15 मिनट तक पकाया जाता है और ग्राहकों को परोस दिया जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अभिषेक के मुताबिक, उनके स्टॉल पर रोजाना करीब 60 से 70 पीस बाओ की खपत हो जाती है. इसके अलावा वह मोमोज की बिक्री भी करते हैं. वहीं, उनके स्टॉल का संचालन दोपहर 3:00 बजे से लेकर रात के 9:00 बजे तक होता है. अभिषेक कक्षा दसवीं में हैं और पढ़ाई के साथ-साथ अपना स्टॉल भी चलाते हैं.

अभिषेक ने बताया कि कोरोना काल के दौरान उनके पिता का निधन हो गया था. वहीं, उनकी मां भी घरों में काम करके परिवार का सहयोग करती हैं. ऐसे में अभिषेक अपनी पढ़ाई जारी रखने के साथ परिवार की जिम्मेदारी निभाने में भी योगदान दे रहे हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X