रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bharatpur News I फूल आने से पहले सरसों के खेतों में शुरू हुई साग की तलाश, बाजरे की रोटी के साथ उठाएं लुत्फ
लाइफ़स्टाइल

Bharatpur News I फूल आने से पहले सरसों के खेतों में शुरू हुई साग की तलाश, बाजरे की रोटी के साथ उठाएं लुत्फ

November 29, 2026


Last Updated:

Bharatpur Mustard Greens: भरतपुर में सर्दियों की शुरुआत के साथ ही खेतों में सरसों का खास साग तैयार होने लगा है. सरसों के पौधों के कोमल डंठल और पत्तियों से बनने वाले इस देसी साग की मांग बढ़ने लगी है. बाजरे की गर्म रोटी के साथ इसका स्वाद ग्रामीणों को खूब पसंद आ रहा है.

भरतपुर. सर्दियों की शुरुआत के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों के अंदर सरसों की फसल के बीच एक खास साग तैयार होने लगा है. सरसों के पौधों के कोमल हिस्से से बनने वाला यह साग ग्रामीणों की पसंदीदा सब्जियों में शामिल है. ठंड के मौसम में बाजरे की गर्म रोटी के साथ सरसों के साग का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. खेतों में तैयार होने वाले इस ताजे साग की मांग भी इन दिनों बढ़ने लगी है. सरसों का साग बनाने के लिए पौधे के हर हिस्से का इस्तेमाल नहीं किया जाता बल्कि इसके सबसे कोमल भाग को चुना जाता है. सरसों के पत्तों और फूलों के बीच निकलने वाला नरम डंठल साग बनाने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है.

इस हिस्से में कोमल पत्तियां भी होती हैं, जिन्हें तोड़कर ग्रामीण पारंपरिक तरीके से साग तैयार करते हैं.  जब सरसों का पौधा बढ़ने लगता है और उसमें फूल आने से पहले की अवस्था होती है.तब इसके कोमल हिस्से से साग तैयार किया जा सकता है. इस दौरान पौधे का डंठल और पत्तियां नरम रहते हैं, जिससे इन्हें आसानी से तोड़ा जा सकता है. यही वजह है कि सरसों में फूल आने से पहले खेतों से साग निकालने का सिलसिला शुरू हो जाता है. ग्रामीण महिलाएं खेतों से सरसों के नरम डंठल और पत्तियां तोड़कर घर लाती हैं.

इसके बाद इन्हें साफ करके पारंपरिक तरीके से पकाया जाता है. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें लहसुन, हरी मिर्च और अन्य मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. धीमी आंच पर पकने के बाद सरसों का साग स्वादिष्ट और लाजवाब बन जाता है. सर्दियों में सरसों का साग और बाजरे की रोटी ग्रामीण खानपान की खास पहचान है. खेतों में तैयार होने वाली ताजी सरसों से बना यह साग न केवल स्वाद में खास होता है.बल्कि पारंपरिक ग्रामीण भोजन और सर्दियों की रसोई का भी अहम हिस्सा है.यही कारण है. कि मौसम बदलते ही लोगों को सरसों के साग का इंतजार रहने लगता है.

authorimg
मोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X