शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भदोही:ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, सोशल मीडिया पर फोटो देखकर परिजनों ने की पहचान; पटाखा बजाने गया था – Bhadohi Young Man Died After Struck Train Family Identified After Seeing Photo On Social Media
भदोही

November 10, 2026

Bhadohi young man died after struck train family identified after seeing photo on social media

शुभम जायसवाल की फाइल फोटो और माैके पर भीड़।
– फोटो : संवाद

विस्तार

गोपीगंज क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पीछे रविवार की रात रेलवे ट्रैक के किनारे ट्रेन की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सोमवार को सोशल मीडिया पर शव की फोटो देखने के बाद परिजनों ने उसकी पहचान की। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार गोपीगंज के मिर्जापुर रोड निवासी शुभम जायसवाल (21) पुत्र राजेश जायसवाल रविवार को पटाखा बजाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच रविवार की रात कुछ लोगों ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पीछे रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना मंडी चौकी पुलिस को दी गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X