शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:पानी को लेकर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की हत्या कर शव मिट्टी में दबाया; हमले में घायल तीन की हालत गंभीर – Elderly Man Murdered And His Body Buried In Ground Three Others Injured In Attack Remain In Critical Condition
बुलंदशहर

November 10, 2026

बुलंदशहर के डिबाई थाना इलाके के गांव उदयपुर कला में देर रात खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। कल्याण सिंह (64) पर कसिया और हथौड़ी से हमला कर मौके पर मौत के घाट उतार दिया गया। 

इसके बाद आरोपियों ने शव को एक फुट खेत की मिट्टी में ही दबा दिया गया। जानकारी पर परिजन पहुंचे तो आरोपियों ने तीन महिलाओं सहित सात लोगों को घायल कर दिया। जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया गया है कि आरोपी कलुआ पुत्र भीगंबर ने ग्राम पंचायत की जगह पर कब्जा किया हुआ है। पांच दिन पूर्व चकरोड डाली गई थी, उसी की रंजिशन झगड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस ने मृतक को गंभीर घायल बताकर सीएचसी से अलीगढ़ रेफर कर दिया तथा शव का अलीगढ़ में पोस्टमार्टम हो रहा है। आरोपी कलुआ, सागर, राहुल, बादाम, अजय, पदमा, रवि, महेश बताए जा रहे हैं। घायलों में प्रमोद, जितेंद्र, इतवारी, लाल सिंह, प्रेमपाल, पुष्पा देवी, उर्मिला देवी, गीता देवी हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X