रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मोहाली

भाजपा-अकाली गठबंधन 750 शहीद किसानों का अपमान :आप महासचिव – Bjp-akali Alliance Is An Insult To The 750 Martyred Farmers: Aap General Secretary

November 28, 2026


जीरकपुर। आम आदमी पार्टी के पंजाब महासचिव सन्नी आहलूवालिया ने भाजपा और अकाली दल के गठबंधन पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन 750 शहीद किसानों के बलिदान का अपमान है। आहलूवालिया ने सवाल उठाया कि किसानों के हितों का हवाला देकर भाजपा से गठबंधन तोड़ने वाली अकाली दल अब जश्न क्यों मना रही है। उन्होंने पूछा कि अकाली नेता उन किसान परिवारों को क्या जवाब देंगे, जिन्होंने आंदोलन में अपने परिजन खोए थे? उन्होंने कहा कि राजनीतिक गठबंधन भले ही पार्टी का फैसला हो पर किसानों के संघर्ष और कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता। आहलूवालिया ने पूछा कि यदि भाजपा से दोबारा गठबंधन करना ही था, तो किसानों के नाम पर पहले क्यों तोड़ा गया? उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में पंजाब की जनता अकाली दल से इसका जवाब मांगेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X