शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भारत Vs न्यूजीलैंड:रोहित ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का कीर्तिमान, क्रिस गेल के विश्व रिकॉर्ड से सिर्फ तीन कदम दूर – Ind Vs Nz Odi: Rohit Sharma Breaks Shahid Afridi Record Closes In On Chris Gayle Six Hitting Record
पटना

November 7, 2026

IND VS NZ ODI: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi record closes in on Chris Gayle six hitting record

रोहित शर्मा

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में इतिहास रच दिया। रोहित ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का लंबे समय से कायम रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के रिकॉर्ड के भी बेहद करीब पहुंच गए हैं। शनिवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित ने भारत की ओर से लक्ष्य का पीछा करते हुए 28 गेंदों में 23 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। इन दो छक्कों के साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X