भोपाल:कलेक्टर के खिलाफ 5 हजार का जमानती वारंट, अतिरिक्त जमीन के मुआवजा मामले में अनुपस्थिति पर हाईकोर्ट सख्त – Bhopal: High Court Orders 5,000 Bailable Warrant To Ensure Collector’s Presence In Land Compensation Case

मप्र हाईकोर्ट
November 29, 2026

मप्र हाईकोर्ट
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने जमीन के मुआवजे से जुड़े मामले में भोपाल कलेक्टर की लगातार अनुपस्थिति पर सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने भोपाल कलेक्टर कार्यालय के वर्तमान पदधारी की अदालत में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए 5 हजार रुपये का जमानती वारंट जारी करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले 500 रुपये का जमानती वारंट जारी होने के बावजूद सुनवाई के दौरान कलेक्टर की ओर से कोई भी उपस्थित नहीं हुआ था।
मुआवजे से जुड़ा मामला
यह पूरा मामला अलका वाईकर एवं अन्य याचिकाकर्ताओं द्वारा दायर याचिका से जुड़ा हुआ है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान निर्धारित 80 वर्गफुट जमीन के अतिरिक्त भूमि का भी इस्तेमाल किया गया लेकिन प्रशासन ने उस अतिरिक्त जमीन का कोई उचित मुआवजा नहीं दिया।
इस मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने पूर्व में प्रशासन को जमीन के इस्तेमाल और मुआवजे से जुड़े विषय पर दोबारा विचार करने का स्पष्ट निर्देश दिया था। इसके बाद प्रशासन की ओर से अदालत में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल की गई थी। हालांकि इस रिपोर्ट में केवल 80 वर्गफुट जमीन के मुआवजे का ही उल्लेख किया गया था और अतिरिक्त जमीन के इस्तेमाल व उसके बदले मिलने वाले मुआवजे को लेकर कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया था।
ये भी पढ़ें: मंडला: बालाघाट के गढ़ी वन क्षेत्र में पहुंचा 4 हाथियों का दल, कई गांवों में फसलें रौंदीं, अलर्ट पर वन विभाग
हाईकोर्ट की सख्त कार्रवाई
मामले में 11 सितंबर को तत्कालीन भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए हाईकोर्ट ने 500 रुपये का जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद 28 नवंबर को हुई सुनवाई के दौरान भी कलेक्टर की ओर से कोई प्रतिनिधि या अधिकारी अदालत में उपस्थित नहीं हुआ।
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता प्रतीक जैन ने कोर्ट को पूरे मामले की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। इसके बाद जस्टिस दीपक खोत की एकलपीठ ने सख्त कदम उठाते हुए भोपाल कलेक्टर कार्यालय के वर्तमान पदधारी की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए 5,000 रुपये का जमानती वारंट जारी करने के निर्देश दिए। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को तय की है, जिस दिन अतिरिक्त जमीन के मुआवजे और कलेक्टर की उपस्थिति पर सुनवाई होगी।
November 29, 2026
बीयू भोपाल विस्तार मछली की प्रजाति कौन-सी है, किसी जैविक अवशेष का संबंध किस जीव से है या जब्त किया गया मांस किसी संरक्षित वन्यजीव का तो नहीं? ऐसे सवालों के जवाब तलाशने में अब बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का शोध नई दिशा दे सकता है। विश्वविद्यालय के बायोसाइंस विभाग ने डीएनए बारकोडिंग आधारित पोर्टेबल उपकरण विकसित […]
November 29, 2026
एनजीटी ऑफिस, भोपाल विस्तार नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की मध्य क्षेत्र पीठ ने भोपाल नगर निगम को शाहपुरा झील के आर्द्रभूमि यानी वेटलैंड क्षेत्र में बनाई गई 50 मीटर की अस्थायी सड़क को तुरंत ध्वस्त करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही ट्रिब्यूनल ने मध्य प्रदेश सरकार को राज्य भर के सभी जल निकायों और […]
November 29, 2026
महाराष्ट्र में चीते की खाल मिलने पर कार्रवाई की मांग विस्तार महाराष्ट्र में बाघ, तेंदुए और संदिग्ध चीते की खाल मिलने के बाद मध्यप्रदेश में प्रोजेक्ट चीता की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वन्यजीव और पर्यावरण कार्यकर्ता अजय दुबे ने इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और राष्ट्रीय बाघ […]
