शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मऊ:आबादी के बीच बिना पंजीयन चल रहे कबाड़ गोदाम में लगी आग, 15 लाख का सामान जलकर खाक; पहुंचा दमकल दस्ता – Fire Breaks Out Unregistered Scrap Warehouse Located Populated Area Goods 15 Lakh Reduced Ashes
मऊ

मऊ:आबादी के बीच बिना पंजीयन चल रहे कबाड़ गोदाम में लगी आग, 15 लाख का सामान जलकर खाक; पहुंचा दमकल दस्ता – Fire Breaks Out Unregistered Scrap Warehouse Located Populated Area Goods 15 Lakh Reduced Ashes

October 28, 2026


Fire breaks out unregistered scrap warehouse located populated area goods 15 lakh reduced ashes

आग बुझाने की कोशिश करते लोग।
– फोटो : संवाद

विस्तार

रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में बुधवार सुबह आबादी के बीच संचालित एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा करीब 15 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जांच में सामने आया कि गोदाम का अग्निशमन विभाग में पंजीयन नहीं था। जिले में कबाड़ गोदाम में आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी विनय कुमार विश्वकर्मा खुरहट बाजार में किराये पर कबाड़ की दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे आसपास के लोगों ने गोदाम से धुआं निकलते देखा। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं। स्थानीय लोगों ने दुकानदार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे विनय कुमार ने गोदाम में आग फैलती देख पुलिस की डायल 112 सेवा और दमकल विभाग को जानकारी दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X