मजबूत पैरवी से खुले प्रदेश के लिए आय के नए रास्ते :धर्माणी – New Revenue Streams For The State Opened Up Through Strong Advocacy: Dharmani

मंत्री राजेश धर्माणी।
November 9, 2026

मंत्री राजेश धर्माणी।
बिलासपुर। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार की मजबूत कानूनी पैरवी और दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति से हिमाचल के लिए आय के नए रास्ते खुले हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने लंबित मामलों को आगे बढ़ाते हुए प्राकृतिक संसाधनों पर प्रदेश का हक और आर्थिक हित सुरक्षित किए हैं।
जारी प्रेस बयान में धर्माणी ने कहा कि बीबीएमबी परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश की 7.19 प्रतिशत बिजली हिस्सेदारी के बकाये का विवाद दशकों से लंबित था। छह नवंबर को सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद पंजाब और हरियाणा को अगले 20 वर्षों में प्रदेश को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देनी होगी। इससे प्रदेश को हर साल करीब 598 मिलियन यूनिट बिजली मिलेगी।
इसके साथ ही 420.77 करोड़ रुपये की पूंजीगत लागत देनदारी को बिजली बकाये से समायोजित करने के निर्देश से अतिरिक्त आय होगी। उन्होंने कहा कि वाइल्ड फ्लावर हॉल विवाद में 31 मार्च 2025 को होटल का कब्जा सरकार को वापस मिला और इसके 35 वर्षों के संचालन से प्रदेश को 47.1 प्रतिशत वार्षिक सकल राजस्व हिस्सेदारी मिलेगी।
वहीं, कड़छम-वांगतू जलविद्युत परियोजना में रॉयल्टी 12 से बढ़कर 18 प्रतिशत होने से करीब 150 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वार्षिक आय का अनुमान है। धर्माणी ने कहा कि अतिरिक्त आय का उपयोग स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल और जनकल्याण कार्यों पर किया जाएगा। सरकार प्राकृतिक संसाधनों का उचित मूल्य सुनिश्चित कर आम जनता को लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
November 13, 2026
सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, सेना की टुकड़ी ने दी सशस्त्र सलामी ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से हुआ निधन संवाद न्यूज एजेंसी गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घराण के गांव खमेड़ा कलां निवासी भारतीय सेना के जवान संदीप कुमार (35) का वीरवार को सैन्य सम्मान के […]
November 13, 2026
अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों की जांच में तेजी लाने के निर्देश पात्र पीड़ितों को समय पर राहत राशि देने पर दिया जोर संवाद न्यूज एजेंसी बिलासपुर। अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में पीड़ितों को समय पर राहत और न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए। […]
November 13, 2026
भराड़ी पुलिस ने रिहायशी कमरे में दी दबिश, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज संवाद न्यूज एजेंसी बिलासपुर। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भराड़ी पुलिस ने कुठेड़ा में एक रिहायशी कमरे की तलाशी लेकर 8.41 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। […]
