रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मथुरा में कार सेवा:ब्रज के 40 हजार भक्त जुटे, अब अयोध्या में समर्थन जुटाने की तैयारी; हथौड़े-कुदाल भी मंगाए – Krishna Janmabhoomi Car Seva Campaign: Seer Claims Support Of 40,000 Devotees
मथुरा

मथुरा में कार सेवा:ब्रज के 40 हजार भक्त जुटे, अब अयोध्या में समर्थन जुटाने की तैयारी; हथौड़े-कुदाल भी मंगाए – Krishna Janmabhoomi Car Seva Campaign: Seer Claims Support Of 40,000 Devotees

November 27, 2026


Krishna Janmabhoomi Car Seva Campaign: Seer Claims Support of 40,000 Devotees

स्वामी सच्चिदानंद महाराज
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कार सेवा के संकल्प को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कार सेवा के समर्थन में जनसमर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। उन्होंने प्रेसवार्ता में ‘कृष्ण लला हम जाएंगे, गुंबद तोड़ गिराएंगे’ का नारा देते हुए कार सेवा का संकल्प दोहराया। साथ ही दावा किया कि ब्रज क्षेत्र में अब तक 40 हजार भक्त कार सेवा के समर्थन में जुड़ चुके हैं।

स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आंदोलन को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। ब्रज क्षेत्र में समर्थन जुटाने के बाद अब अयोध्या जाकर संतों और श्रद्धालुओं से संपर्क किया जाएगा। वहां भी कार सेवा के लिए समर्थन जुटाने की योजना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए भक्तों को एकजुट किया जा रहा है।

उन्होंने कार सेवा की तैयारियों का जिक्र करते हुए बताया कि इसके लिए एक हजार हथौड़े, कुदाल और अन्य उपकरण मंगाए गए हैं। इन तैयारियों के जरिए उन्होंने कार सेवा के अपने संकल्प को दोहराया। प्रेसवार्ता में दिए गए बयानों से श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब अयोध्या में समर्थन जुटाने की प्रस्तावित मुहिम पर सबकी नजर रहेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X