मध्य प्रदेश:अधूरा जवाब पेश करने पर ग्वालियर हाईकोर्ट सख्त, स्मार्ट सिटी सीईओ को चेतावनी – Gwalior High Court Smart City Ceo Pil Nhai Reply Notice

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ग्वालियर खंडपीठ
November 28, 2026

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ग्वालियर खंडपीठ
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अधूरा जवाब पेश करने पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति जी. एस. अहलूवालिया और न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला की खंडपीठ ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और राज्य सरकार को सभी संबंधित पक्षों को जवाब की प्रतियां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही, अदालत ने स्मार्ट सिटी ग्वालियर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को मामले में पक्षकार बनाने के आवेदन पर सात दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल करने की स्पष्ट चेतावनी दी है।
जवाब की प्रतियां सौंपने के निर्देश
सुनवाई के दौरान नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से विस्तृत जवाब तो पेश कर दिया गया, लेकिन आयोग और अन्य पक्षों के वकीलों को इसकी प्रतियां नहीं दी गईं। इस पर अधिवक्ता संकल्प शर्मा ने अदालत को भरोसा दिलाया कि 30 नवंबर तक सभी पक्षों को जवाब की प्रति उपलब्ध करा दी जाएगी। उच्च न्यायालय ने अन्य वकीलों को जवाब का अध्ययन कर अपना प्रत्युत्तर दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।
इसी प्रकार, सरकारी वकील रवींद्र दीक्षित ने भी स्वीकार किया कि 5 अक्तूबर के आदेश के अनुपालन में जवाब दाखिल तो हो गया है, किंतु इसकी प्रतियां पक्षों को नहीं मिली हैं। उन्होंने भी 30 नवंबर तक सभी को प्रति देने का आश्वासन दिया।
स्मार्ट सिटी प्रशासन पर सख्त रुख
मामले में याचिकाकर्ता ने स्मार्ट सिटी ग्वालियर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को प्रतिवादी संख्या 7 बनाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। चूंकि स्मार्ट सिटी संस्थान राज्य सरकार के अधीन है, इसलिए महाधिवक्ता कार्यालय 30 नवंबर तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी को इस आवेदन की प्रति सौंपेगा।
उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया है कि स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सात दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल करें। यदि वे जवाब नहीं देते हैं, तो यह मान लिया जाएगा कि उन्हें इस मामले में पक्षकार बनने पर कोई आपत्ति नहीं है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 7 दिसंबर को तय की है।
November 29, 2026
बाजार में मिलने वाली पानी की बोतलों की गुणवत्ता और उनकी पैकेजिंग को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। ग्वालियर में एक दर्जन से ज्यादा ऐसे लोकल ब्रांड सामने आए हैं, जिनके नाम चर्चित कंपनियों से मिलते-जुलते बताए जा रहे हैं। इसी बीच मुरार की एक फैक्टरी में जांच के दौरान […]
November 28, 2026
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट विस्तार मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने प्रदेश पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कड़ी फटकार लगाई है। न्यायमूर्ति जी.एस. अहलूवालिया और न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला की युगल पीठ ने कैंसर पीड़ित एक कैदी को इलाज के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) न भेजने तथा अदालत में […]
November 28, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर विस्तार महाराजपुरा थाना क्षेत्र की बरेठा पुलिस चौकी ने 12 लाख रुपये मूल्य के सेब हड़पने के लिए रची गई सड़क दुर्घटना और लूट की झूठी साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक दिनेश गुर्जर और ट्रक मालिक सूरज गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार […]
