मरवाही में हाथी के हमले से ग्रामीण गंभीर:53 हाथियों का दल तीन-चार समूहों में बंटा,वन विभाग ने जारी की चेतावनी – Amid The Presence Of Wild Elephants, A Villager Was Critically Injured In An Elephant Attack. The Injured Vill

हमले से ग्रामीण घायल
October 31, 2026

हमले से ग्रामीण घायल
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वनमंडल क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रुमगा निवासी करीब 40 वर्षीय केमला प्रसाद के रूप में हुई है। घटना के बाद वन विभाग के डिप्टी रेंजर ने तत्परता दिखाते हुए अपने वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
हाथी को करीब से देखने पहुंचा था ग्रामीण
जानकारी के अनुसार, केमला प्रसाद जंगली हाथी को देखने के लिए उसके काफी करीब पहुंच गया था। इसी दौरान हाथी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के डिप्टी रेंजर ने घायल ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है।
तीन-चार समूहों में बंटा 53 हाथियों का दल
वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, मरवाही वन परिक्षेत्र में पिछले करीब एक सप्ताह से 53 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। यह दल अब तीन से चार अलग-अलग समूहों में बंट गया है। वर्तमान में कुछ हाथियों की मौजूदगी मटियाडांड परिसर के कक्ष क्रमांक 2000 और 2002 तथा नाका परिसर के कक्ष क्रमांक 2003 में बताई गई है। वन विभाग का अमला हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है।
वन विभाग की ग्रामीणों से अपील
हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग के कर्मचारी और हाथी मित्र दल क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं। ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और उनके आसपास भीड़ नहीं लगाने की समझाइश दी जा रही है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि हाथियों को घेरने, भगाने या उनके करीब जाने की कोशिश न करें। हाथियों की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करें। जंगली हाथियों के नजदीक जाना जानलेवा साबित हो सकता है, इसलिए ग्रामीणों को सतर्क रहने और विभागीय निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
November 12, 2026
पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, नाबालिग जय साहू की मौके पर मौत, दोस्त गंभीर।। विस्तार गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। पेंड्रा थाना क्षेत्र के कुदरी गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बाइक चला […]
November 12, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के अड़भार गांव में भाई दूज की रात एक कपड़े और कॉस्मेटिक की दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के समय दुकान संचालक का पूरा परिवार मनेंद्रगढ़ स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने गया हुआ था। […]
November 10, 2026
मारपीट के दौरान भाई को बचाने पहुंची 21 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी सोनू राठौर और मोनू राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
