शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
महराजगंज:ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, चार साल की बच्ची समेत दोनों की शिनाख्त नहीं – Mother And Four Year Old Daughter Killed By Train
महाराजगंज

महराजगंज:ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, चार साल की बच्ची समेत दोनों की शिनाख्त नहीं – Mother And Four Year Old Daughter Killed By Train

November 9, 2026


Mother and Four Year Old Daughter Killed by Train

घटनास्थल पर जुटे लोग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फरेंदा क्षेत्र में आनंदनगर-नौतनवा रेलमार्ग पर सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से महिला और उसकी चार वर्षीय बेटी की मौत हो गई। हादसा गिरधरपुर गांव के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर तक उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

जानकारी के अनुसार, आनंदनगर से नौतनवा जा रही 55069 नौतनवा पैसेंजर ट्रेन गिरधरपुर गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान महिला अपनी बच्ची के साथ ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

कपड़ों के रंग के आधार पर पहचान कराने का प्रयास

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी, जबकि बच्ची मैरून रंग का स्वेटर और मोजे पहने थी। पुलिस इन कपड़ों के आधार पर भी उनकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा और थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के ग्रामीणों से महिला व बच्ची के बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन कोई उनकी पहचान नहीं कर सका।

थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला और एक बच्ची की मौत हुई है। दोनों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X