मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मिर्जापुर में सरकारी खजाने में घोटाला:छह साल में सिंचाई विभाग में 168 करोड़ की हेराफेरी, ऑडिट में खुला खेल – Mirzapur Irrigation Department Rs 168 Crore Siphoned Off Over Six Years Audit Uncovers Scam
मिर्ज़ापुर

मिर्जापुर में सरकारी खजाने में घोटाला:छह साल में सिंचाई विभाग में 168 करोड़ की हेराफेरी, ऑडिट में खुला खेल – Mirzapur Irrigation Department Rs 168 Crore Siphoned Off Over Six Years Audit Uncovers Scam

November 17, 2026


Mirzapur Irrigation Department Rs 168 crore siphoned off over six years audit uncovers scam

घोटाला।
नेटवर्क

विस्तार

मिर्जापुर में सिंचाई विभाग में सरकारी खजाने को लूटने का खेल बड़े पैमाने पर हुआ। पहले करीब 15 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच चल रही थी, लेकिन महालेखाकार प्रयागराज की ऑडिट टीम की पड़ताल में मामला बढ़कर करीब 168 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस मामले में जांच जारी है। घोटाले की रकम बढ़ने के साथ ही इसमें लिप्त कर्मियों की संख्या में भी इजाफा होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। लघुडाल में कार्यरत बाबू विक्रम सिंह के निलंबन की संस्तुति भी एक्सईएन ने की है।

वर्ष 2015-16 से शुरू हुई जांच में वर्ष 2021-22 तक के वित्तीय लेनदेन की पड़ताल की गई है। अभी ऑडिट जारी है। ऐसे में घोटाले की रकम और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। आरोप है कि एमसीडी, सिरसी, कनहर, नलकूप और लघुडाल खंड में तैनात अधिकारियों और लिपिकों की मिलीभगत से वेतन मद में फर्जी भुगतान कर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे खेल का कथित मास्टरमाइंड एमसीडी में तैनात लिपिक जितेंद्र कुमार है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह वर्ष 2012 से ही सक्रिय था। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X