शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
‘मुझे तो कोई जासूस लड़की मिली ही नहीं’:एनवीडिया विवाद पर टेलीग्राम के मालिक ने ली चुटकी; हुआंग पर क्या कहा? – Pavel Durov Takes A Dig At Jensen Huang Over Spy Girl Scandal
ब्रेकिंग न्यूज़

‘मुझे तो कोई जासूस लड़की मिली ही नहीं’:एनवीडिया विवाद पर टेलीग्राम के मालिक ने ली चुटकी; हुआंग पर क्या कहा? – Pavel Durov Takes A Dig At Jensen Huang Over Spy Girl Scandal

November 12, 2026


pavel durov takes a dig at jensen huang over spy girl scandal

टेलीग्राम के सीईओ पावेल डुरोव

टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव ने एनवीडिया के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेन्सन हुआंग पर अंदाज में तंज कसा है। यह मामला कथित विवाद ‘जासूस लड़की’से जुड़ा है। रिपोर्ट्स में आकर्षक महिलाओं के जरिये जानकारी जुटाने की बात कही जा रही है। डुरोव ने इसी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास तो एक भी जासूस लड़की नहीं भेजी गई।

पावेल डुरोव ने क्या लिखा?

पावेल डुरोव ने लिखा, यह अनुचित है कि जो सीईओ एशियाई लड़कियों में दिलचस्पी नहीं रखते, उन्हें जासूसी एजेंसियों की ओर से डेटिंग के कम विकल्प मिलते हैं। फ्रांस, रूस और ईरान की ओर से भेजी जाने वाली हनीपॉट लड़कियां कहां हैं? मेरी तरफ तो एक भी जासूस लड़की नहीं भेजी गई। क्या वे कोशिश भी कर रहे हैं? फ्रांस को छोड़ देते हैं। वहां फैसले लेने वाले लोग लड़कियों में दिलचस्पी नहीं रखते। बाकी सभी लोग अपनी कोशिशें तेज करें! 

‘हनीपॉट’ तरीका क्या है?

उनकी यह पोस्ट ‘हनीपॉट’ तरीके से जुड़ी थी। इस तरीके में कथित तौर पर लोगों को आकर्षक महिलाओं के जरिये ऐसे हालात में फंसाया जाता है, जहां से गोपनीय जानकारी हासिल की जा सके। यानी किसी व्यक्ति को अपने जाल में फंसाकर उससे संवेदनशील जानकारी निकलवाने की कोशिश की जाती है।

ये भी पढ़ें: एनवीडिया की कमान: हुआंग के इस्तीफे के बाद अब कोलेट क्रेस अंतरिम सीईओ, कंपनी के बोर्ड ने क्यों जताया भरोसा?

जेन्सन हुआंग ने पद से दिया इस्तीफा

हनीट्रैप प्रकरण में नाम आने के बाद जेन्सन हुआंग ने फिलहाल एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। वे 1993 से इस पद पर थे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चिप बनाने वाली दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया इस समय अपने सबसे बड़े नेतृत्व संकट से जूझ रही है। कंपनी के सह-संस्थापक और 1993 से सीईओ रहे जेन्सन हुआंग के खिलाफ कथित व्यक्तिगत संबंधों और जासूसी से जुड़े आरोपों के बाद बोर्ड की ओर से उन्हें हटाए जाने की चर्चाओं के बीच पद छोड़ा है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X