शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:ऋतिक रोशन दो और सैफ अली तीन मतदान केंद्र पर मतदाता; एसआईआर और एसएसआर के बाद भी नहीं थमीं गड़बड़ियां – Up Voter List Errors Hrithik Roshan Listed At 2 Polling Booths Saif Ali Khand At 3 In Jalaun News In Hindi
जालौन

यूपी:ऋतिक रोशन दो और सैफ अली तीन मतदान केंद्र पर मतदाता; एसआईआर और एसएसआर के बाद भी नहीं थमीं गड़बड़ियां – Up Voter List Errors Hrithik Roshan Listed At 2 Polling Booths Saif Ali Khand At 3 In Jalaun News In Hindi

October 28, 2026


UP Voter List Errors Hrithik Roshan Listed at 2 Polling Booths Saif Ali Khand at 3 in Jalaun news in Hindi

UP Voter List
ग्राफिक्स

विस्तार

जालौन के उरई के कालपी में ऋतिक रोशन के नाम पर दो ईपीआईसी नंबर तो जालौन में सैफ अली के नाम पर तीन ईपीआईसी नंबर हैं। ऐसे कई मामले हैं जिसमें कहीं एक ही व्यक्ति के समान विवरण पर दो ईपीआईसी नंबर दर्ज हैं तो कहीं तीन और चार तक पहचान नंबर दिखाई दे रहे हैं। 

कुछ मामलों में तो सभी प्रविष्टियों का बूथ एक ही है, जबकि कुछ में एक ही नाम, उम्र और रिश्तेदार के विवरण के आधार पर अलग-अलग मतदान केंद्रों की सूची में नाम दर्ज हैं।

दरअसल, मतदाता सूची की गड़बड़ियां दूर करने के लिए पहले एसआईआर हुआ, अब एसएसआर की प्रक्रिया चल रही है। मकसद एक ही है-मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना, लेकिन जिले में सामने आईं प्रविष्टियां इस कवायद को कठघरे में खड़ा कर रही हैं। कालपी, जालौन, उरई और कोंच से जुड़े आठ मामलों में मतदाता सूची के विवरणों का मिलान करने पर ऐसी विसंगतियां सामने आई हैं। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X