रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:एटीएस की पूछताछ के बाद युवक ने खाया जहर, अस्पताल में मौत, परिजन बोले- किया गया प्रताड़ित – Up: Man Consumes Poison After Questioning By Ats; Dies In Hospital
रामपुर

यूपी:एटीएस की पूछताछ के बाद युवक ने खाया जहर, अस्पताल में मौत, परिजन बोले- किया गया प्रताड़ित – Up: Man Consumes Poison After Questioning By Ats; Dies In Hospital

November 21, 2026


UP: Man consumes poison after questioning by ATS; dies in hospital

जिला अस्पताल में आसिफ ने तोड़ा दम
ग्राफिक्स

विस्तार

स्वार कोतवाली क्षेत्र के गांव गोविंदपुरा में सुरक्षा जांच एजेंसी की पूछताछ के अगले दिन शुक्रवार की सुबह आसिफ अली (24) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे नगर के एसबीआर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रामपुर भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को मुरादाबाद से आई एटीएस की टीम आसिफ को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी।

शाम को उसे छोड़ दिया गया। आरोप है कि पूछताछ के दौरान उसे प्रताड़ित कर धमकाया गया, जिसके बाद से वह काफी घबराया और परेशान था। इस कारण शुक्रवार की सुबह उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X