Rampur News:गन्ने के खेत में निकला नौ फीट लंबा अजगर – Nine-foot-long Python Found In Sugarcane Field
मिलक (रामपुर)। ग्राम सिरसा में शनिवार को गन्ने के खेत में नौ फीट लंबे अजगर के निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर पीपली वन में छोड़ दिया।
शनिवार को ग्राम सिरसा में गन्ने की कटाई करते समय किसान की नजर विशाल अजगर पर पड़ी। अजगर को देखकर खेत में काम कर रहे किसान सहम गए। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को गन्ने की फसल से बाहर निकालकर पकड़ लिया। इसके बाद उसे पीपली वन में छोड़ दिया गया। वन विभाग के रेंजर संतोष कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टीम ग्राम सिरसा पहुंची थी, जहां 9 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़कर पीपली वन में छोड़ दिया गया। संवाद
