रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:सांसद एसपी सिंह बोले- धर्म का ढोंग करती है भाजपा, कावड़ यात्रा में लोग भांग खाकर करते हैं उपद्रव – Mp Sp Singh Says The Bjp Engages In Religious Posturing
उन्नाव

यूपी:सांसद एसपी सिंह बोले- धर्म का ढोंग करती है भाजपा, कावड़ यात्रा में लोग भांग खाकर करते हैं उपद्रव – Mp Sp Singh Says The Bjp Engages In Religious Posturing

November 23, 2026


MP SP Singh says the BJP engages in religious posturing

उन्नाव पहुंचे प्रतापगढ़ के सांसद एसपी सिंह पटेल

विस्तार

बीजेपी पूजा पाठ धार्मिक अनुष्ठान के ढोंग करती है। वो धर्म की रोटी खाते हैं और भगवान का अपमान करते हैं। इनके लिए धर्म मखौल बन कर रह गया है। हमारे लिए धर्म आस्था का विषय है। यह आरोप क्षेत्र के ग्राम रूझिहई स्थित रामनाथ इंटर कालेज में सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव नीतिन पटेल द्वारा मुलायम सिंह यादव की जयंती पर आयोजित पीडीए स्वाभिमान सम्मेलन में मुख्य अतिथि  प्रतापगढ़ के सांसद एसपी सिंह पटेल ने लगाए।

उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा में लोग शराब, गांजा भांग खाकर उपद्रव करते हैं, दुकान लूटते है और तो और यह स्कूली बच्चों की वैन व पुलिस पर भी हमला करने का काम करते हैं। मेरा मानना है कि पूजा आप घर और आसपास के मंदिरों में करें। यात्रा आदि के जरिये केवल ढोंग ही कर रहे हैं। बीजेपी धर्म की बात करेगी पर किसान युवा बेरोजगारी, महंगाई की बात नहीं करेगी। मौतों व घटना, दुर्घटना को भी इवेंट बना कर जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं। इनकी सारी योजनाएं अदानी व अंबानी के लिए ही बनती हैं।

विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद श्रावस्ती राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि सरकार व चुनाव आयोग मिले हुए हैं। आपका वोट काट रहे हैं। यह डबल इंजन की सरकार बेरोजगारों, किसानों, युवाओं का शोषण व सबको डराने का कार्य कर रही है। यह चढ़ावा चोरी करने वाली सरकार शिक्षा व्यवस्था को गर्त में ढकेल रही है। पूर्व एमएलसी व प्रवक्ता सुनील साजन ने कहा कि आजकल कथाओं का दौर चल रहा है। यह भाजपा व उनके लोग भगवान व धर्म कथाये नहीं करा रहे हैं। अपनी कथाएं करा रहे हैं। भाजपा के लिए धर्म धंधा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X