रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:साक्षी महाराज बोले- परिसीमन से दूर होगी मतदाताओं की संख्या में असमानता, साक्षी महाराज – Up: Sakshi Maharaj Says Delimitation Will Resolve The Disparity In The Number Of Voters
उन्नाव

यूपी:साक्षी महाराज बोले- परिसीमन से दूर होगी मतदाताओं की संख्या में असमानता, साक्षी महाराज – Up: Sakshi Maharaj Says Delimitation Will Resolve The Disparity In The Number Of Voters

November 28, 2026


UP: Sakshi Maharaj says delimitation will resolve the disparity in the number of voters

साक्षी महाराज

विस्तार

सांसद साक्षी महाराज ने परिसीमन विधेयक का समर्थन करते हुए इसे मतदाताओं की संख्या में असमानता दूर करने के लिए जरूरी बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत और महिलाओं के सम्मान के लिए संकल्पित हैं। वह कोई संकल्प लेते हैं तो उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं।

कैंप कार्यालय में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि कुछ लोकसभा क्षेत्रों में आठ लाख मतदाता हैं, जबकि उन्नाव में करीब 30 लाख मतदाता हैं। इसके बावजूद सांसदों की क्षेत्र विकास निधि समान है। मतदाताओं की संख्या में इतनी बड़ी असमानता के चलते विकास कार्यों को लेकर भी विषमता है। परिसीमन विधेयक से इस अंतर को दूर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने महिला आरक्षण को भी महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण की दिशा में अहम कदम बताया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X